{"_id":"69e9f3c3cc17d5333f095180","slug":"video-prd-jawans-in-bageshwar-demanded-equal-pay-for-equal-work-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर: पीआरडी जवानों ने मांगा समान कार्य के लिए समान वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर: पीआरडी जवानों ने मांगा समान कार्य के लिए समान वेतन
गायत्री जोशी
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:56 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन देने समेत अन्य लंबित मांगों के निदान की मांग तेज कर दी है। जवानों ने विकास भवन परिसर में बांह में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। जल्द समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को पीआरडी संगठन की उपाध्यक्ष नीमा वर्मा के नेतृत्व में जवानों ने विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उपाध्यक्ष वर्मा ने बताया कि विगत 18 मार्च से देहरादून में लंबित मांगों के लिए धरना चल रहा है। इसके समर्थन में जिला स्तर पर भी सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है। पीआरडी जवान समान कार्य के लिए समान वेतन और वर्ष भर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। जवानाें का कहना है कि एक ही विभाग में एक तरह के कार्य के लिए अलग-अलग वेतन दिया जाना उचित नहीं हैं। आरोप लगाया कि आंदोलन के बावजूद सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं नजर आ रही है। इस मौके पर रंजना गढि़या, सुंदर लाल, आनंद खेतवाल, महेश लाल, तनुजा कुमार, रवींद्र सिंह, प्रकाश भट्ट, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।