{"_id":"6a6a3de82304fc7dcf07f75a","slug":"religious-rituals-performed-at-bagnath-temple-on-the-occasion-of-guru-purnima-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-126881-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागनाथ मंदिर में किए धार्मिक अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागनाथ मंदिर में किए धार्मिक अनुष्ठान
Wed, 29 Jul 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागनाथ धाम स्थित दत्तात्रेय मंदिर (जूना अखाड़ा) में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के तहत सुंदरकांड पाठ, रुद्राभिषेक, गुरु महाकाल पूजन, समाधि पूजन और भजन संध्या का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरु पूर्णिमा पर्व का महत्व आत्मसात किया।
आयोजकों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश देता है। कीर्तन के उपरांत आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर शंकर गिरी महाराज, पुष्कर गिरी महाराज, हरीश गिरी, मनप्रीत गिरी, राहुल गिरी, अंकित नगरकोटी, रोहित पंत, सौरभ जोशी, संदीप जोशी, गौरव राणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।