{"_id":"69b300ea10dce11ac3038bc8","slug":"state-agitators-raised-the-issue-of-demolition-notice-in-the-assembly-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-123080-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: विधानसभा में उठाया राज्य आंदोलनकारी और ध्वस्तीकरण नोटिस का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: विधानसभा में उठाया राज्य आंदोलनकारी और ध्वस्तीकरण नोटिस का मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गैरसैंण में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र में कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने कई मुद्दे उठाए। उन्होंने प्रमुख रूप से राज्य आंदोलनकारियों को प्रमाणपत्र देने और कपकोट नगर में भवनों को ध्वस्त करने का मामला उठाया।
विधायक गढि़या ने राज्य आंदोलन में शामिल रहे जिले के 352 आंदोलनकारियों को प्रमाणपत्र नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ पर उन्हें राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग रखी। उन्होंने यह भी बताया कि नगर पंचायत कपकोट के गठन से कई दशक पूर्व से बसे सैकड़ों परिवारों को उनके 30-40 वर्ष पुराने मकान व दुकानों को नजूल भूमि बताकर ध्वस्तीकरण के नोटिस दिए जा रहे हैं। यह भूमि पीढ़ियों से स्थानीय लोगों के कब्जे व उपयोग में है और उनकी आजीविका का प्रमुख साधन भी है। उन्होंने नगर पंचायत और जुड़े गांवों में वर्षों से निवास कर रहे लोगों के आवास व दुकानों को फ्रीहोल्ड/पट्टा देने के लिए एक ठोस, प्रभावी और जनहितकारी नीति बनाने की मांग रखी।
Trending Videos