{"_id":"6a7edc179e93d2f97b0eaff5","slug":"teenager-gives-birth-to-a-child-in-bageshwar-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: 17 साल की किशोरी बनी मां, आरोपी युवक पर पॉक्सो का केस दर्ज; पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: 17 साल की किशोरी बनी मां, आरोपी युवक पर पॉक्सो का केस दर्ज; पुलिस ने शुरू की जांच
Fri, 14 Aug 2026 02:43 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: Heera
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:43 PM IST
सार
कपकोट में 17 वर्षीय नाबालिग ने प्रसव दिया, जिसके बाद स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे सीएचसी कपकोट से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के मां बनने का मामला सामने आया है। सीएचसी कपकोट में प्रसव के बाद किशोरी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कपकोट पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीते बुधवार को कपकोट तहसील क्षेत्र की एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के दौरान अस्पताल प्रशासन को किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी हुई। इसके बाद सीएचसी प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना कपकोट थाना पुलिस को दी। बृहस्पतिवार को प्रसव के बाद प्रसूता किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर देखभाल के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया। वर्तमान में नवजात और प्रसूता दोनों चिकित्सकों की निगरानी में स्वस्थ्य हैं। पुलिस ने अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर मामले की प्राथमिक जांच की और बांसे गांव निवासी आरोपी कवींद्र राम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीएचसी कपकोट से नाबालिग के प्रसव संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की जांच के बाद आरोपी कवींद्र राम निवासी बांसे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -जितेंद्र मेहरा, एसपी बागेश्वर
विज्ञापन