{"_id":"69ab0ef488bb7e5ef10b343c","slug":"the-pipeline-of-jhopra-village-broke-villagers-are-carrying-water-from-a-kilometer-away-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-122864-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: झोपड़ा गांव की पाइप लाइन टूटी, एक किमी दूर से पानी ढो रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: झोपड़ा गांव की पाइप लाइन टूटी, एक किमी दूर से पानी ढो रहे ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। झोपड़ा गांव के झुसियाथौड़ तोक में चार दिन से पेयजल संकट है। गांव में रहने वाले 16 परिवारों को एक किमी दूर बने हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। पानी जुटाने के चलते लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीण पुष्कर सिंह ने बताया कि गांव के लिए आठ किमी लंबी पेयजल योजना बनी है। इन दिनों योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल संकट के कारण काफी दिक्कत हो रही है। ग्राम प्रधान दीपा देवी ने बताया कि पेड़ गिरने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। लाइन की मरम्मत ग्रामीण श्रमदान से करते हैं। जल्द ही लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू की जाएगी। संवाद
इनसेट
हैंडपंप खराब होने से व्यापारी परेशान
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़-बागेश्वर मोटर मार्ग पर भौंरा पुल के पास स्थित हैंडपंप खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी मुन्ना राणा, प्रयाग कांडपाल, पंकज पांडेय, होशियार सिंह आदि ने बताया कि नलों में पानी नहीं आने से लोग हैंडपंप पर ही निर्भर रहते हैं। व्यापारी इसी हैंडपंप से पानी जुटाते हैं। कई दिन से हैंडपंप खराब होने के कारण लोग परेशान हैं। जल संस्थान के एई अशोक भट्ट ने बताया कि जल्द ही हैंडपंप की मरम्मत करा दी जाएगी।
Trending Videos