सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Five injured in monkey attacks in Kakra Kholi village in a week

Bageshwar News: काकड़ा खोली गांव में बंदरों के हमले में एक हफ्ते में पांच घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Five injured in monkey attacks in Kakra Kholi village in a week
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के काकड़ा खोली गांव में बंदरों की बढ़ती सक्रियता के चलते ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने डीएफओ से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

ग्रामीणों ने डीएफओ को दिए ज्ञापन में बताया कि बंदरों की टोली लगातार लोगों को निशाना बना रही है। पिछले कुछ दिनों में स्थिति और गंभीर हो गई है। हाल ही में, 27 फरवरी को बंदरों ने दो ग्रामीणों को काट लिया। दो मार्च को भी तीन अन्य ग्रामीण बंदरों के हमले में घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पूर्व में भी बंदर कई लोगों को घायल कर चुके हैं जिससे लोगों में काफी भय व्याप्त है। उन्होंने विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की है। इस मौके पर अनूप कांडपाल, ख्याली दत्त कांडपाल, विनोद कांडपाल, जगदीश चंद्र कांडपाल, चंद्रशेखर कांडपाल, पूरन कांडपाल, दिनेश कांडपाल, तारा दत्त कांडपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed