सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The vehicle was badly damaged and the bodies were removed by cutting them with a cutter.

Bageshwar News: बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था वाहन, कटर मशीन से काटकर निकाले शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The vehicle was badly damaged and the bodies were removed by cutting them with a cutter.
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के बाबे बैंड में हुए सड़क हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। वाहन के भीतर दोनों महिलाओं के शव बुरी तरह से फंस गए थे। एसडीआरएफ की टीम को शव बाहर निकालने के लिए कटर मशीन का सहारा लेना पड़ा।
Trending Videos

एसडीआरएफ के टीम प्रभारी दिनेश पुरी ने बताया कि हादसे वाली जगह काफी उबड़-खाबड़ थी। पत्थरों के बीच फंसे वाहन के नीचे की ओर लुढ़कने का खतरा बना हुआ था। टीम के मौके पर पहुंचने तक ग्रामीणों ने घायलों को निकालकर सड़क तक पहुंचाना शुरू कर दिया था। दो महिलाएं वाहन के भीतर फंसी थी। सबसे पहले टीम ने रस्सियों की मदद से वाहन को स्थिर किया। इसके बाद एंगल कटर मशीन की मदद से दरवाजे और वाहन की बॉडी को काटकर महिलाओं को बाहर निकाला। तब तक दोनों महिलाओं की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतकों के बीच देवरानी-जेठानी का रिश्ता

बागेश्वर। खलझूनी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमर सिंह रावत ने बताया कि मृतका पानुली देवी और सुपुली देवी देवरानी-जेठानी थी। पानुली देवी की चार पुत्रियां और दो पुत्र हैं। एक पुत्र और तीन पुुत्रियों की शादी हो चुकी है। सुपुली देवी का एक पुत्र, बहू हैं। बताया कि हादसे की सूचना के बाद ग्रामीण भी जिला मुख्यालय की ओर रवाना हो चुके हैं।

फोटो 13 बीजीएस 27 से 32 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed