सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vaccination of pregnant women and newborns

Bageshwar News: गर्भवतियों और नवजात शिशुओं का हुआ टीकाकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 18 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of pregnant women and newborns
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में वेडनसडे क्लीनिक और रूटीन टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के टीकाकरण, गर्भवतियों की जांच और परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम किए गए।
Trending Videos

आयुष्मान आरोग्य मंदिर चौरा में नवजात शिशुओं को पोलियो, पेंटा और एमआर की वैक्सीन लगाई गई। पांच गर्भवतियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आयरन की गोलियां वितरित की गईं। सीएचओ प्रियंका बुधलाकोटी और एएनएम पूजा भौर्याल ने महिलाओं को स्वस्थ शिशु के जन्म के लिए बेहतर खान-पान और भारी वजन न उठाने की सलाह दी। स्यालडोबा केंद्र में भी पेंटा, पीसीवी, एफआईपीवी और एमआर का टीकाकरण किया गया। एएनएम पूजा ने महिलाओं को स्वच्छता और स्तनपान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उपकेंद्र कमेड़ीदेवी में मासिक बैठक और वेडनसडे क्लीनिक के दौरान डायबिटीज मरीजों का फॉलोअप लिया गया। सीएचओ कोमल और एएनएम हेमा ने हाई रिस्क प्रेगनेंसी की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed