सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women staged a 12-km march against alcohol

Bageshwar News: शराब के विरोध में महिलाओं ने किया 12 किमी का पैदल मार्च

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 21 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Women staged a 12-km march against alcohol
विज्ञापन
बागेश्वर। पिंडर घाटी के सोराग गांव में महिलाओं ने शराब के खिलाफ मुखर होकर शनिवार को करीब 12 किलोमीटर का पैदल मार्च निकाला। इस दौरान गांव में शराब पर पूर्ण पाबंदी का ऐलान किया गया। ग्राम प्रधान बलवंत सिंह दानू के मार्गदर्शन में महिला मंगल दल की सदस्यों ने गांव से जागरूकता मार्च शुरू किया। हाथों में शराब विरोधी नारे लिए महिलाओं ने सोराग को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया और पूरे गांव में रैली निकाली। यह यात्रा सोराग से शुरू होकर उंगिया तोक और फिर धूर तोक तक करीब 12 किलोमीटर चली, जिसमें कई ग्रामीण शामिल हुए। महिला मंगल दल ने स्पष्ट किया कि गांव में शराब का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। शराब पीते या हंगामा करते पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगेगा, जबकि अवैध रूप से शराब बेचने पर 25,000 रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। ग्राम प्रधान दानू ने महिलाओं के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि शराब के बढ़ते चलन से महिलाओं को अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed