{"_id":"6a36d02496cc2edd6705dfb6","slug":"yoga-is-becoming-a-medium-to-live-a-balanced-and-healthy-life-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-125882-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: संयमित और निरोगी जीवन जीने का माध्यम बन रहा योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: संयमित और निरोगी जीवन जीने का माध्यम बन रहा योग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए लोग अब योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बना रहे हैं। आधुनिक जीवनशैली के कारण पैर पसार रही बीमारियों से बचने के लिए युवा और कामकाजी लोग योग को सबसे प्रभावी फिटनेस मंत्र मान रहे हैं। वर्तमान में जिले के विभिन्न ब्लॉकों में 16 योग कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं जहां सुबह और शाम लोग निरोगी जीवन जीने का संकल्प लेकर पहुंच रहे हैं।
पतंजलि योग समिति से जुड़े दीप चंद्र जोशी ने बताया कि जिले में योग के प्रति लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित कक्षाएं चल रही हैं। इनमें जिला मुख्यालय में सर्वाधिक 11 योग कक्षाएं प्रतिदिन संचालित हो रही हैं। वहीं कांडा ब्लॉक में तीन स्थानों पर नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। इनके अलावा कपकोट और गरुड़ ब्लॉकों में एक-एक नियमित योग कक्षा चल रही है।
इन कक्षाओं में राजेश रौतेला, भुवन सिंह कैड़ा, ज्योति कांडपाल सहित अन्य प्रशिक्षक लोगों को विभिन्न प्रकार के आसनों और प्राणायाम का गहन अभ्यास करा रहे हैं। हालांकि, इनमें अधिकांश लोग 35 वर्ष से अधिक उम्र के हैं लेकिन अब युवा और बच्चों का रुझान भी योग की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
साधक बोले, योग से मिला नया जीवन
- कुछ वर्ष पहले मुझे गैस और उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) की गंभीर समस्या हो गई थी। जब से नियमित योगाभ्यास शुरू किया है, तब से मेरा ब्लड प्रेशर पूरी तरह सामान्य हो गया है। योग ने मुझे स्वस्थ जीवन दिया है। - दिनेश चंद्र पांडेय, योग प्रशिक्षु
- विगत तीन वर्षों से मैं कमर दर्द की समस्या से बेहद परेशान थी। जब से प्रतिदिन सुबह योग कक्षा में जाना शुरू किया, तब से चमत्कारी फायदे मिले हैं। अलग-अलग आसनों के अभ्यास से अब मेरा शरीर पूरी तरह स्वस्थ है। - नारायणी देवी, योग प्रशिक्षु
जागरूकता फैलाने में जुटे योग गुरु
- साल 2007 से पतंजलि योग समिति से जुड़कर विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से लोगों को योग से जोड़ने का प्रयास कर रहा हूँ। अभी तक समिति से 1,800 से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। हम विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को निशुल्क योग प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। - दीप चंद्र जोशी, योग प्रशिक्षक
- विगत दो वर्षों में 300 से अधिक नए लोगों को योग से जोड़ा है। प्रतिदिन योग कक्षा संचालित कर हमारा मुख्य लक्ष्य युवाओं और बच्चों को इस प्राचीन पद्धति से जोड़ना है, ताकि वे नशे और तनाव से दूर रह सकें। - केवलानंद पांडेय, योग प्रशिक्षक
- प्रतिदिन योग की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। योग से स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद क्षेत्र की मातृशक्ति (महिलाएं) इसके प्रति बेहद जागरूक हो रही हैं। पिछले दो वर्षों में ही 150 से अधिक महिलाओं को योग सिखाकर स्वस्थ जीवन की राह दिखाई गई है। - नीलम रावत, महिला योग प्रशिक्षक