{"_id":"69a02a129c3b587a1d011f41","slug":"108th-ramlila-in-dimmar-starts-today-hanuman-flag-installed-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-121668-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डिम्मर में 108वीं रामलीला आज से, हनुमान ध्वज किया स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डिम्मर में 108वीं रामलीला आज से, हनुमान ध्वज किया स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 26 Feb 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के डिम्मर गांव के पौराणिक चौंरीचौक में ग्रामीणों नै वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान ध्वज स्थापित किया। यहां 108वीं रामलीला का मंचन शुक्रवार 27 फरवरी से किया जाएगा।
डिम्मर गांव में श्री रामलीला मंचन ईष्ट पूजा के रूप में किया जाता है। यह आयोजन ग्रामीणों की ओर से भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलने से पूर्व किया जाता है। शुक्रवार से शुरू होने वाली रामलीला से पूर्व वृहस्पतिवार को आचार्य गणेश चंद्र खंडूड़ी ने श्रीलक्ष्मी नारायण भगवान के मंदिर में वैदिक मंत्रौचार के साथ पूजा की और चौंरी चौक में हनुमान ध्वज स्थापित किया। श्री रामलीला मंडली के अध्यक्ष अशोक डिमरी ने बताया कि डिम्मर गांव में इस वर्ष 108वीं रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर मंडली के उपाध्यक्ष हेम चंद्र डिमरी, सचिव नरेश खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र डिमरी, कलाकार मंच के अध्यक्ष पुनीत डिमरी, स्टोर इंचार्ज हरीश डिमरी, सत्य प्रसाद खंडूड़ी आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X