फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   110 monkeys captured in Gairsain, sent to Chidiyapur Rescue Center

किसानों को राहत: गैरसैंण से पकड़े 110 बंदर, चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजे

Mon, 22 Jun 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 22 Jun 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
110 monkeys captured in Gairsain, sent to Chidiyapur Rescue Center
गैरसैंण। क्षेत्र के किसानों व स्थानीय लोगों को बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। काश्तकारों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने नगर सहित कुनीगाड़ , मेहलचौरी, माईथान और रोहिड़ा क्षेत्रों से अब तक कुल 110 बंदरों को पिंजरों में कैद किया है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने बताया कि पकड़े गए बंदरों में से 68 बंदरों की पहली खेप को वन्य जीव ट्रांजिट एवं पुनर्वास केंद्र यूनिट (रेस्क्यू सेंटर) चिड़ियापुर भेज दिया गया है, जबकि शेष बंदरों को भी जल्द वहां भेजा जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि आगरा और नजीबाबाद से आई पांच सदस्यीय विशेषज्ञ टीम 18 जून से क्षेत्र के प्रभावित इलाकों में बंदर पकड़ने के अभियान में जुटी है। यह टीम 25 जून तक क्षेत्र में बंदर पकड़ने का काम करेगी।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, बंदरों की समस्या से कई ग्रामीण इलाके प्रभावित हैं। जहां से भी शिकायत मिलती है, वहां राहत के लिए हर तीन माह में इस टीम को बुलाकर बंदरों को रेस्क्यू सेंटर भेजा जाता है। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई पर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी और ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत ने प्रसन्नता जताते हुए विभाग की सराहना की है। स्थानीय काश्तकारों ने भी बंदरों के आतंक से राहत मिलने पर वन विभाग का आभार जताया है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed