{"_id":"69c11d131770ae3e710096d5","slug":"125-villagers-got-their-health-checked-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-122207-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 125 ग्रामीणों ने करवाई स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 125 ग्रामीणों ने करवाई स्वास्थ्य की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सेवा इंटरनेशनल संस्था की ओर से विडोल केयर के सहयोग से नंदासैंण में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 125 ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में 61 नेत्र , 18 दंत, 25 स्त्री, 16 आयुष और 78 सामान्य रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। शिविर में 9 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत मिलने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया। वहीं शिविर में रक्तचाप की 38, मधुमेह 46 और हीमोग्लोबिन की 37 जांचें हुईं। कार्यक्रम में सेवा इंटरनेशनल कैंप समन्वय राहुल रावत, ग्राम प्रधान विनोद सिंह, सरिता कुंवर, डॉ. दिव्या, डॉ. सृष्टि, डॉ. दीपक, डॉ. विपिन राणा, रिंकी पंवार, अमित, यशवंत, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
स्वास्थ्य शिविर 29 को
देवाल। रोटरी क्लब श्रीनगर के माध्यम से 29 मार्च को संगम मैदान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दवा का वितरण और जांच की जाएगी। पूर्व प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में श्रीनगर बेस अस्पताल, सयुंक्त चिकित्सालय व मैक्स हॉस्पिटल के 25 विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस शिविर में पहुंचने की अपील की। संवाद
Trending Videos