सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   13 Cattle Perish in One Year Due to Lack of Railings

Chamoli News: रेलिंग न होने से एक साल में 13 गोवंश की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 21 Jun 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
13 Cattle Perish in One Year Due to Lack of Railings
विज्ञापन
रेलिंग न होने से एक साल में 13 गोवंश की मौत

आदिबदरी। बकरिया बैंड-छिमटा मोटर मार्ग पर रेलिंग रहित पुलों से गिरकर पिछले एक वर्ष में 13 गोवंश की मौत हो चुकी है। शनिवार को बेड़ी तल्ली के दीपक नेगी का एक बैल भी इसी तरह जान गंवा बैठा। यह घटना पीएमजीएसवाई की ओर से निर्मित बकरिया बैंड पुल से गुजरते समय बैल अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। ग्रामीणों के अनुसार, बकरिया बैंड और कोहली गधेरे पर बने दोनों पुलों पर रेलिंग नहीं हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विशन सिंह ने बताया कि चंद्र सिंह सहित कई ग्रामीणों के पशु पहले भी इन पुलों से गिरकर मर चुके हैं। दीपक नेगी ने कहा कि रेलिंग न होने से ये पुल राहगीरों और जानवरों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। बेड़ी, छिमटा, डोल्टू और चोरडा गांवों के ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र रेलिंग लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed