फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   142 people benefited from the camp.

Pauri News: 142 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया

Sun, 19 Jul 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 19 Jul 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
142 people benefited from the camp.
कीर्तिनगर। सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा सप्ताह के तहत सीएचसी कीर्तिनगर में रविवार से 21 जुलाई तक तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर शुरू हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की जबकि किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। पहले दिन 142 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।
विज्ञापन

शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर दिव्यांग प्रमाणपत्र भी जारी किए जा रहे हैं। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लक्षण आधारित स्क्रीनिंग, चेस्ट एक्स-रे और बलगम की जांच के साथ ही प्रत्येक लाभार्थी का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट और एनएचएम पोर्टल पर डिजिटल पंजीकरण किया किया जा रहा है। वहीं एचपीवी टीकाकरण के लिए रेनू रतूड़ी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ.आकाश दीप ने बताया कि शिविर के पहले दिन हड्डी रोग के 15, नेत्र रोग के 15 समेत कई मरीज पहुंचे। 4 लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए व 35 लोगों की एक्सरे की गई। विधायक विनोद कंडारी ने भी शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जबकि जिला चिकित्सालय टिहरी व राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed