{"_id":"6a5cd48c9dc75cdcb00d039e","slug":"cabinet-minister-subodh-uniyal-gifts-projects-worth-crores-to-the-region-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-124518-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगात
Sun, 19 Jul 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 19 Jul 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों के डामरीकरण और विकास कार्यों के लिए खोला पिटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भरपूर पट्टी के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने ग्राम मरोड़ा, बौंठ, खरसाड़ी और टोल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न ग्राम सभाओं के विकास कार्यों सहित सड़क निर्माण के लिए विधायक निधि से तत्काल 85 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं क्षेत्र में दिखोलगांव टोल से डोभ तक के मार्ग पर डामरीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 8 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने ग्रामीणों को किरोड दंड से बौंठ तक पीएमजीएसवाई के माध्यम से डामरीकरण कराए जाने का भी एलान किया। सुबोध उनियाल ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और सुदूर गांवों तक बेहतर सड़क कनेक्टिविटी पहुंचाना प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर वन विकास निगम के निदेशक महेंद्र सिंह गुसांई, भाजपा जिला मंत्री हर्षपाल कोली, पूर्व प्रधान अरविंद खंडूरी, मोहन सिंह, कल्याण सिंह, उमेर सिंह, संजय सिंह, रविन्द्र सिंह रावत, पीताम्बर, कृष्ण सिंह, नेत्र सिंह, राजेश कुकरेती और मनवीर बिष्ट आदि मौजूद थे।