फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Emphasis placed on enhancing mental calculation, logical thinking, and concentration

Pauri News: मानसिक गणना, तार्किक चिंतन और एकाग्रता बढ़ाने पर दिया गया जोर

Sat, 18 Jul 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 18 Jul 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on enhancing mental calculation, logical thinking, and concentration
श्रीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चड़ीगांव में डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। 14 से 18 जुलाई तक चले प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को मानसिक गणना, तर्कशक्ति, संख्या कौशल और गणितीय संक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्रभारी प्राचार्य शिवानी रावत ने कहा कि अबेकस एकाग्रता, स्मरण शक्ति, तार्किक चिंतन, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप ऐसे प्रशिक्षण भावी शिक्षकों को नवाचारी और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण के लिए तैयार करते हैं। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर हर्षमणि नौटियाल, कमलेश बलूनी, राजेश उनियाल और रश्मि गौड़ ने नवाचारी गतिविधियों व व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। समापन पर सभी मास्टर ट्रेनरों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिव कुमार भारद्वाज सहित संस्थान के अधिकारी और डीएलएड प्रशिक्षु मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन संगीता डोभाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed