Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Pauri:Garhwal Central University students protest against the Ministry of Education, demanding dissolution of the NTA
{"_id":"6a5b77d7930340e6df0b86d3","slug":"video-paurigarhwal-central-university-students-protest-against-the-ministry-of-education-demanding-dissolution-of-the-nta-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्रों का शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ प्रदर्शन, एनटीए भंग करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्रों का शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ प्रदर्शन, एनटीए भंग करने की मांग
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। छात्रों ने लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और एनटीए की कार्यप्रणाली में कथित अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। साथ ही एनटीए को भंग कर नई और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सोनम वांगचुक के आंदोलन को भी समर्थन दिया। छात्रों का कहना था कि परीक्षा प्रबंधन में लापरवाही, तकनीकी खामियों और पारदर्शिता की कमी से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर प्रदेशभर में व्यापक छात्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।