{"_id":"6a5b28c0dfd7216cc20b790e","slug":"video-meetings-of-child-welfare-and-protection-committees-held-in-12-gram-panchayats-in-bhadohi-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में 12 ग्राम पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की हुई बैठक;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में 12 ग्राम पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की हुई बैठक;video
भदोही जिले में मिशन वात्सल्य के तहत शुक्रवार को छह ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें समितियों को नियमित बैठक कराने पर जोर दिया गया। अभोली में जगतपुर, नेवादा रोही, औराई में घाटमपुर, भवनाथपट्टी, भदोही में बसावनपुर, हृदयपट्टी, डीघ में खेदौपुर, बारीपुर, ज्ञानपुर में संसारापुर, बडवापुर और सुरियावां में खरगपुर, जगतीपुर में आयोजन हुआ। जगतपुर में ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। संरक्षण अधिकारी मीना गुप्ता ने ब्लॉक व ग्राम स्तर पर समितियों के कार्य के बारे में जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम स्तर पर समितियों की बैठक नियमित रूप से करवा कर परियोजना अधिकारी तक भेजने पर जोर दिया। साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी प्रकार के शोषण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। विधि सह परिवीक्षा अधिकारी किरन यादव ने विधि का उल्लंघन करने वाले बच्चों के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया। इसके अलावा सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।