फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two arrested including cunning woman for blackmailing using an obscene video in Bhadohi

UP: फेसबुक पर दोस्ती, फिर वीडियो कॉल से ब्लैकमेल... साइबर गिरोह का पर्दाफाश; महिला समेत दो गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 08:49 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 18 Jul 2026 08:49 PM IST
सार

Bhadohi News: जिले में अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करने के मामले में शातिर महिला समेत दो को गिरफ्तार किया गया। आरोपी फेसबुक-वाट्सअप पर लड़की के नाम की आईडी बनाकर निशाना बनाते थे। 
 

विज्ञापन
Two arrested including cunning woman for blackmailing using an obscene video in Bhadohi
मामले की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर थाना और कोतवाली पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। अश्लील वीडियो से लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को दुलहीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजा। फेसबुक पर लोगों से दोस्ती कर फिर झांसे में लेकर वाट्सएप पर कॉलिंग के दौरान अश्लील वीडियो बना लेता था और ब्लैकमेल करता था।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर दुलहीपुर तिराहे पर घेराबंदी किया। वहां से व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील वीडियो और फोटो बेचने, जिस्मफरोशी के लिए पैसों के लेन-देन के अवैध धंधा में शामिल आरोपी शशिपाल सिंह निवासी मऊरामशाला को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उसके पास से एक रेडमी मोबाइल और दो आधार कार्ड बरामद हुए। उसके बाद पुलिस टीम ने गजधरा पुलिया के पास से आईटी एक्ट में वांछित महिला मनीता यादव निवासी बसपरा भदोही को दबोचा। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो आरोपी ने स्वीकार किया कि वह 'सिमरन पंजाबी' नाम से फर्जी फेसबुक आईडी और फर्जी आधार कार्ड बनाकर फेसबुक और व्हाट्सएप पर लड़की के नाम से आईडी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जीआरपी ने किया खुलासा: पत्नी व उसके प्रेमी की प्रताड़ना से तंग पति ने की थी आत्महत्या, दोनों गिरफ्तार

अपनी पहचान छुपाते हुए, चैट ग्रुप के माध्यम से बच्चों के अश्लील वीडियो व फोटो बेचने और लड़कियों की जिस्मफरोशी के लिए पैसों के लेन-देन का अवैध धंधा करता था। उसके मोबाइल से कई संदिग्ध व्हाट्सएप चैट और अश्लील मीडिया फाइलें बरामद हुई हैं। एएसपी ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed