{"_id":"6a5a8f73757757d915051097","slug":"power-tripping-began-as-humidity-rose-20-instances-of-tripping-recorded-in-the-city-area-within-24-hours-bhadohi-news-c-192-1-svns1033-157519-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: उमस बढ़ने पर शुरू हो गई ट्रिपिंग, नगर क्षेत्र में 24 घंटे में 20 बार ट्रिपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: उमस बढ़ने पर शुरू हो गई ट्रिपिंग, नगर क्षेत्र में 24 घंटे में 20 बार ट्रिपिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो दिन से उमस बढ़ने पर ट्रिपिंग और कटौती का सिलसिला शुरू हो जा रहा है। नगर क्षेत्र में तो बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे से शुक्रवार की शाम पांच बजे तक 24 घंटे में 20 बार ट्रिपिंग हुई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में रात की कटौती शुरू हो गई है। लालगंज में पांच दिन से रात में कटौती हो रही है तो चेतगंज में फीडर से ही बिजली नहीं आ रही है।
नगर में दो दिन से उमस के चलते लोग परेशान हैं। बिजली कभी आती है तो कभी चली जाती है। बृहस्पतिवार की रात व शुक्रवार की दोपहर में कम से कम पांच बार ऐसा हुआ कि बिजली आई और तुरंत चली गई। नगर के सखौरा, सिविल लाइन, जंगीरोड, जेल रोड आदि फीडरों पर काफी कटौती हुई। इससे नगर क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने बताया कि स्वचालित व्यवस्था के चलते लोड बढ़ने पर बिजली अपने आप कट जाती है और लोड सामान्य होने पर स्थिति सामान्य हो जाती है।
विज्ञापन
लालगंज। लहंगपुर, लालगंज और पतार कला विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में पिछले पांच दिन से रात में दो चरणों में हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोजाना रात 10 बजे से 12:15 बजे तथा तड़के करीब तीन बजे से एक घंटे तक की जा रही रोस्टिंग से करीब दो लाख की आबादी प्रभावित है। बिजली कटौती के कारण लोगों को रात जगकर गुजारनी पड़ रही है।
उमस भरी गर्मी के बीच रात में बिजली गुल होने से बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, मरीज और छात्र सबसे अधिक परेशान हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य कक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है, वहीं पर्याप्त नींद न मिलने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
उपभोक्ता अनिल शुक्ला, अरविंद यादव, धनंजय सिंह, संतोष जायसवाल, प्रभा शंकर द्विवेदी, जगदीश सिंह, भागीरथी और मनोज कुमार ने बताया कि रात में दो बार होने वाली बिजली कटौती से लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है। इससे अगले दिन का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। छात्रा मानसी ने बताया कि रात में बिजली कटौती से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। बीए की छात्रा मनीषा ने कहा कि लगातार हो रही कटौती ने पठन-पाठन की व्यवस्था बिगाड़ दी है। मरीज गीता देवी ने बताया कि बीमारी के बीच उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती ने परेशानी कई गुना बढ़ा दी है तथा रातभर चैन से आराम करना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने रात्रिकालीन रोस्टिंग समाप्त कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। लहंगपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता रामकेश सिंह का कहना है कि बिजली का जो रोस्टर निर्धारित है, उसी के तहत आपूर्ति की जाती है।विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में कई दिन से रात में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोगों की रातों की नींद खराब हो रही है। बृहस्पतिवार की रात बिजली कटने पर कई गांवों के युवक चेतगंज विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
पावर हाउस पर मौजूद कर्मचारियों ने ग्रामीणों को बताया कि 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने के कारण आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। लाइन ठीक होते ही बिजली चालू कर दी जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग रोज मरम्मत का दावा करता है, लेकिन बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान विनय तिवारी, लव सिंह, गोलू दुबे, शुभम, श्रवण कुमार सिंह, मनोज सिंह, सेवालाल यादव, राजेश गुप्ता, धनंजय कुमार सिंह और दिलीप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विद्युत निगम के अवर अभियंता सलमान अहमद ने कहा कि 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जल्दी ही बिजली व्यवस्था सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।