{"_id":"6a3bb9345f7d49d3ca0e1e08","slug":"60-employees-donated-blood-at-the-camp-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-119344-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: शिविर में 60 कर्मचारियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: शिविर में 60 कर्मचारियों ने किया रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 24 Jun 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
ज्योतिर्मठ। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा चमोली की ओर से जेपी कंपनी ज्योतिर्मठ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्तराखंड ब्लड सेंटर एवं स्वास्थ्य विभाग चमोली का सहयोग रहा। शिविर में जेपी कंपनी के 60 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. पंकज पांडे ने कहा कि रक्तदान सर्वश्रेष्ठ दान है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान की अपील की। जिला अस्पताल गोपेश्वर से पहुंचे डॉ. पवन पाल ने कहा कि जिले में लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। रेड क्रॉस चमोली के अध्यक्ष ओम प्रकाश डोभाल ने कहा कि आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे शिविर महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान सोसायटी के सचिव सुरेंद्र रावत, एनएस नेगी, राहुल फर्स्वाण, हरीश, शंकर बिष्ट, प्रशांत नेगी, आशीष व कार्तिक आदि मौजूद रहे। संवाद