{"_id":"6a046c01acfe7e7eeb0264d0","slug":"60-people-were-examined-and-vaccinated-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-123542-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 60 लोगों का स्वास्थ्य जांचा, टीकाकरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 60 लोगों का स्वास्थ्य जांचा, टीकाकरण किया
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 13 May 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फॉलोअप
फोटो
हिमनी गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को हिमनी गांव पहुंची और यहां बुखार, उल्टी, दस्त और खांसी से पीड़ित करीब 60 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा बांटी। टीम ने घेस इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय घेस में बच्चों के खसरा व टिटनेस का टीका लगाया।
पिछले एक सप्ताह से ब्लॉक के हिमनी गांव में 40 से अधिक लोग बुखार, दस्त, उल्टी और खांसी से पीड़ित हैं। ग्रामीणों की मांग पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम में सीएचओ आकांक्षा रावत, एएनएम सोनू और आशा कार्यकर्ता नीमा देवी ने पहले घेस इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय घेस में बच्चों का टीकाकरण किया। इसके बाद हिमनी गांव में शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। कई लोग उल्टी, दस्त, बुखार और खांसी से पीड़ित हैं। सीएचओ आकांक्षा रावत ने बताया कि जांच की गई सभी 60 लोगों की स्थिति सामान्य है और उन्हें दवा दे दी गई है। आशा कार्यकर्ता को पीड़ितों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos