सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A fine of Rs 5,000 will have to be paid for serving liquor.

Chamoli News: शराब परोसने पर पांच हजार का देना होगा अर्थदंड

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 19 Mar 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 5,000 will have to be paid for serving liquor.
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण विकासखंड के कुशरानी गांव के पंवार बाखली में सार्वजनिक कार्यों में शराब नहीं परोसी जाएगी। गांव की महिलाओं ने बैठक कर सार्वजनिक कार्यों में पूर्णत: शराबबंदी का निर्णय लिया है। यदि कोई परिवार निर्णय की अवहेलना करता है तो संबंधित परिवार पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा।
Trending Videos

ममंद अध्यक्ष सावित्री देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है। ऐसे में महिलाओं ने गांव में सार्वजनिक कार्यों में शराबबंदी करने की ठानी है। महिलाओं ने कहा कि आगे भी बैठक कर गांव में शराबबंदी को लेकर अन्य जुर्माने भी तय किए जाएंगे। इस मौके पर राधा बिष्ट, सरस्वती देवी, कमला देवी, संगीता देवी, मंजू देवी, रेखा देवी, पुष्पा देवी, मीना देवी, पार्वती देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed