सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A sudden fire broke out in a pine forest, and was extinguished after an hour.

Chamoli News: चीड़ के जंगल में अचानक लगी आग, एक घंटे बाद बुझाई

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 03 Apr 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
A sudden fire broke out in a pine forest, and was extinguished after an hour.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के समीप ग्वीलों गांव के चीड़ के जंगलों में शुक्रवार को अचानक आग भड़क उठी। वन विभाग और फायर सर्विस की टीमों ने एक घंटे में आग बुझा दी। गनीमत रही समय रहते आग बुझा दी गई नहीं तो आग आसपास स्थित आवासीय भवनों तक पहुंच सकती थी।
शुक्रवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे जंगल में अचानक आग लग गई। जंगल की आग जब तेजी से फैलने लगी तो स्थानीय लोगोंं में अफरातफरी मच गई। आग आवासीय क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गोपेश्वर और अलकनंदा वन प्रभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अलकनंदा वन प्रभाग के रेंज अधिकारी डबल सिंह खाती ने बताया कि दोनों विभागों ने समन्वय बनाकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा दी। नपा सभासद दीपक बिष्ट का कहना है कि जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी स्थितियों से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed