फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Accused arrested for theft at the temple.

Chamoli News: मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 23 Jul 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for theft at the temple.
गोपेश्वर। चमोली कोतवाली के अंतर्गत खैनुरी गांव में मंदिर से चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी का सामान भी बरामद हो गया है। बुधवार 22 जुलाई को चमोली कोतवाली में चोरी की सूचना दी गई। बताया गया कि 21 जुलाई की रात को खैनुरी गांव में स्थित भूमियाल देवता मंदिर से चोरों ने चांदी का छत्र व चांदी की अंगूठी चोरी कर ली है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर चोरी के खुलासे के लिए टीम गठित की गई। शिकायत के चार घंटे बाद आरोपी लखपत सिंह (35) निवासी खैनुरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी चांदी का छत्र व अंगूठी भी बरामद हुई। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि चोरी की घटना का पुलिस टीम ने तुरंत खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed