{"_id":"6a62148c9f42d94622079216","slug":"officials-and-employees-were-trained-for-the-census-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119876-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अधिकारियों व कर्मचारियों को जनगणना का प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अधिकारियों व कर्मचारियों को जनगणना का प्रशिक्षण दिया
Thu, 23 Jul 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-- -
गोपेश्वर। जनगणना के द्वितीय चरण को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न चार्ज अधिकारियों व कर्मचारियों को द्वितीय चरण में होने वाले कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 11 चार्ज क्षेत्रों के करीब 60 अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इसमें जिला जनगणना व हस्तपुस्तिका, ग्राम निर्देशिका व नगर निर्देशिका तैयार करने की प्रक्रिया, जनगणना से संबंधित प्रपत्रों के संधारण, अभिलेखों के सत्यापन सहित अन्य प्रशासनिक पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि जनगणना कार्य अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इससे प्राप्त आंकड़े देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के समुचित वितरण और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण आधार होते हैं। इसलिए सभी अपने कार्यों को गंभीरता के साथ पूरा करें। प्रशिक्षण जिला समन्वयक अमित कुमार, नितीश रावत व अन्य की ओर से कराया गया। संवाद