{"_id":"69c1386c30ff125e6a08d945","slug":"an-18-member-team-from-the-ministry-of-external-affairs-visited-the-auli-gorso-area-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117739-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: विदेश मंत्रालय के 18 सदस्यीय दल ने किया औली-गोरसो क्षेत्र का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: विदेश मंत्रालय के 18 सदस्यीय दल ने किया औली-गोरसो क्षेत्र का भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
औली-गोरसो क्षेत्र की जैव विविधता, माउंटेंस, कल्चरल हेरिटेज आदि के बारे में जाना
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। विदेश मंत्रालय के 18 सदस्यीय दल ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन औली-गोरसो क्षेत्र का भ्रमण किया। दल में विभिन्न देशों के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से संबंधित अधिकारी शामिल रहे।
यूनेस्को का कैटेगिरी टूर सेंटर वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूआईआई) की ओर से यह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रेनिंग ऑन माउंटेन हेरिटेज एंड नेचर, कल्चर, लिंकेज प्रोग्राम के तहत दल ने औली-गोरसो ईको टूरिज्म ट्रैक रूट का भ्रमण किया। इसमें अंतरराष्ट्रीय दल के सदस्यों को औली-गोरसो क्षेत्र की जैव विविधता, माउंटेंस, कल्चरल हेरिटेज, माउंटेंस लाइफ, फ्लोरा, फ्यूना, बुग्याल, विंटर स्पोर्ट्स, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, फूलों की घाटी, वर्ल्ड हेरिटेज साइट आदि के बारे में जानकारी दी गई। दल का नेतृत्व नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ अभिमन्यु ने किया। साथ में वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल, स्थानीय बर्ड वाचर संजय कुंवर, डब्ल्यूआईआई कार्यक्रम की समन्वयक मधुमिता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। विदेशी दल में श्रीलंका, भूटान, घाना, इंडोनेशिया, कैन्या, मलेशिया, नेपाल, पापुआ न्यूगिनी, साउथ सूडान, तजाकिस्तान, तंजानिया, वियतनाम देशों के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, वन्य जीव संस्थान, भू व प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, वन्य जीव संरक्षण मंत्रालय से जुड़े अधिकारी शामिल रहे।
-- -- -- -- --
औली क्षेत्र में हुई बर्फबारी
- दल जिस समय औली-गोरसो क्षेत्र का भ्रमण कर रहा था उसी दौरान कुछ देर के लिए हल्की बर्फबारी व ओलावृष्टि भी हुई। बर्फबारी देखकर विदेशी अधिकारी खासे प्रसन्न नजर आए।
Trending Videos