सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pipeline to be removed from Shrigarh village, repair work to begin after agreement

Chamoli News: श्रीगढ़ गांव से हटेगी पाइप लाइन, समझौते के बाद मरम्मत कार्य शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 24 Mar 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Pipeline to be removed from Shrigarh village, repair work to begin after agreement
पोखरी में पानी की सप्लाई को लेकर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। संवाद
विज्ञापन
फॉलोअप
Trending Videos

फोटो
रविवार देर शाम फट गया था पोखरी की पेयजल लाइन का पाइप, घरों में घुस गया था पानी
जल संस्थान ने 10 जून से पहले पाइप लाइन गांव से बाहर करने का दिया लिखित आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। श्रीगढ़ गांव में पोखरी पेयजल योजना की पाइप लाइन का कार्य जल संस्थान और ग्रामीणों के बीच समझौते के बाद शुरू हो गया। समझौते के अनुसार जल संस्थान 10 जून तक पाइप लाइन को गांव से बाहर शिफ्ट कर देगा।
पोखरी नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल लाइन का पाइप रविवार शाम को श्रीगढ़ गांव में फट गया था। तेज प्रेशर के साथ निकला पानी लोगों के घरों में जा घुसा और पैदल रास्तों को नुकसान हुआ। सोमवार को जब जल संस्थान ने लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया तो ग्रामीणों ने कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने सुरक्षा को देखते हुए पेयजल लाइन को गांव से बाहर शिफ्ट करने की मांग की। काफी प्रयासों के बाद भी सोमवार को मामला सुलझ नहीं पाया। मंगलवार को जल संस्थान के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों के साथ बैठक हुई और ग्रामीणों के साथ समझौता किया गया। इसके बाद जल संस्थान ने लाइन मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। अवर अभियंता मनमोहन सिंह राणा ने बताया कि समझौते के बाद कार्य तेजी से किया जा रहा है। जल्द आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। वार्ता के दौरान जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी, सहायक अभियंता जगदीश पंवार, ग्राम प्रधान कल्पना देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष रजनी देवी, मधु देवी, सरिता देवी, सौरभ बर्त्वाल, रमेश सिंह बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
इन बिंदुओं पर हुआ लिखित समझौता
- पेयजल लाइन को 10 जून से पूर्व गांव से बाहर शिफ्ट की जाएगी। नई लाइन बिछाने के एक माह में पुरानी लाइन को हटा दिया जाएगा। तब तक लाइन की मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरू होगी। रास्ते आदि का जो भी नुकसान होगा उसकी भरपाई जल संस्थान करेगा।
-पेयजल लाइन से होने वाले खतरे को देखते हुए गांव में एक व्यक्ति की तैनाती की जाएगी।
- पाइप लाइन फटने से जयपाल सिंह के घर की दीवार और लीला देवी के छत को नुकसान पहुंचा है साथ ही पैदल रास्ता भी क्षतिग्रस्त हुआ है। विभाग की ओर से इसकी भरपाई की जाएगी।
- लाइन शिफ्ट करने की अवधि के बीच यदि पाइप लाइन फटने से कोई क्षति होती है तो इसका भुगतान विभाग की ओर से किया जाएगा।

फोटो
पेयजल आपूर्ति ठप होने पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
पोखरी (चमोली)। दो दिन से नगर क्षेत्र के साथ ही आसपास के गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप है। इसके विरोध में स्थानीय व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने जल संस्थान और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने नगर की पेयजल आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की मांग उठाई।
स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि दो दिन से नगर में पानी की आपूर्ति ठप है। लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। दो दिन से लाइन क्षतिग्रस्त हो रखी है, लेकिन विभाग उसे अभी तक दुरुस्त नहीं कर पाया है। कहा कि यदि जल्द पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य व व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, अधिवक्ता श्रवण सती, विष्णु प्रसाद चमोल, महावीर बासकंडी आदि मौजूद रहे।

पोखरी में पानी की सप्लाई को लेकर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। संवाद

पोखरी में पानी की सप्लाई को लेकर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed