सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Protested when notice was given

Chamoli News: नोटिस दिए जाने पर किया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 26 Mar 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Protested when notice was given
विज्ञापन
देवाल। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने खंड विकास अधिकारी की ओर से दिए गए नोटिस पर विरोध जताया। महासंघ ने नोटिस को जल्द वापस लेने की मांग की। महासंघ के जिलाध्यक्ष अमित घिड़िल्याल ने कहा कि उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ मांगों को लेकर 23 मार्च से प्रदेशव्यापी हड़ताल में शामिल हैं। इस दौरान बीडीओ की ओर से महासंघ के सदस्य अंकित सिलोडी और मुकुल कुमार को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। इस पर महासंघ ने बीडीओ पर आंदोलन को तोड़ने का आरोप लगाया और कर्मचारियों के मनोबल को गिराने की एक सुनियोजित साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द नोटिस वापस नहीं लिया जाता तो कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संवाद
Trending Videos



फोटो
विद्युत हाउस वायरिंग का प्रशिक्षण हुआ शुरू
गैरसैंण। उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम और समाज कल्याण विभाग की ओर से ब्लाॅक के युवाओं को विद्युत हाउस वायरिंग का चार माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी पवन कंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को विद्युत लाइन की फिटिंग के जरिये अच्छा स्वरोजगार मिलेगा। इस मौके पर नीरज कुमार, धर्म प्रकाश गौतम, मदन मढ़वाल, दर्शन सिंह, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारी के निधन पर शोक
गौचर। नगर के वरिष्ठ व्यापारी और कांग्रेस व भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे आनंद सिंह बिष्ट (56्) का बृहस्पतिवार सुबह असामयिक निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन पर व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने शोक मनाया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े स्व. आनंद सिंह बिष्ट 1998 में नगर पालिका गौचर के पार्षद रहे। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा राजनैतिक दलों में भी वो अहम पदों पर बेहतर कार्य किया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट गौचर के अलकनंदा नदी के तट पर किया गया। व्यापारियों, जन प्रतिनिधियों और लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed