{"_id":"69c527c3d7b01dcf0106cc61","slug":"free-training-will-be-given-in-mountaineering-and-self-defense-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-930883-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पर्वतारोहण, आत्मरक्षा का देंगे निशुल्क प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पर्वतारोहण, आत्मरक्षा का देंगे निशुल्क प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
देवाल। मुंदोली राइडर्स क्लब कनोल गांव के युवाओं को दौड़, साइकिलिंग, योग, पर्वतारोहण, आत्मरक्षा और कंप्यूटर का नि:शुल्क प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया। मुंदोली राइडर्स क्लब के संस्थापक व धावक कलम बिष्ट ने बताया कि क्लब का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं की पहचान करना है। पहाड़ में असीम संभावनाएं हैं। क्लब का उद्देश्य केवल खेल प्रशिक्षण देना नहीं है बल्कि बच्चों और युवाओं को अनुशासन, आत्म निर्भरता और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना भी है। उन्होंने बताया कि क्लब शीघ्र कनोल गांव में प्रशिक्षण शुरू करेंगे। इस मौके पर प्रधान पूजा देवी, हिम्मत सिंह, धीरज सिंह, कलम सिंह, बिमला देवी, बलवंत सिंह, अनीता देवी, कमला देवी, देव सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद