{"_id":"69ca78bb16992661fe09c0ca","slug":"video-tharali-sdm-conducts-surprise-inspection-of-stone-crusher-issues-necessary-directiv-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tharali: एसडीएम ने किया स्टोन क्रशर का औचक निरीक्षण, आवश्यक निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tharali: एसडीएम ने किया स्टोन क्रशर का औचक निरीक्षण, आवश्यक निर्देश दिए
सोमवार को उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने सुनला स्थित स्टोन क्रशर का औचक निरीक्षण किया। क्रशर संचालन में नियमों के उल्लघन की शिकायत पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने क्रशर संचालकों को नियमानुसार संचालन के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में क्रशर चलते समय स्टोन डस्ट हवा में उड़ कर काफी दूर तक जा रही है। जिससे हाइवे पर चलने वाले राहगीरों और प्लांट के पास स्थित खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने क्रशन संचालन के वक्त पानी का छिड़काव करने, प्लांट के निकास द्वार पर चौकीदार तैनात करने, गंदे पानी को नदी में नहीं छोड़ने, एवं रवन्ने के साथ वाहनों का संचालन करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने किया स्टोन क्रशर का निरीक्षण, आवश्यक निर्देश दिए
एसडीएम ने किया स्टोन क्रशर का निरीक्षण, आवश्यक निर्देश दिए इस दौरान बिना रवन्ने के पाए जाने पर एक वाहन पर चालानी कार्रवाई की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।