सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Worshiped Mother Durga and gave away the girls

Chamoli News: मां दुर्गा की पूजा की, कन्याओं को जिमाया

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 26 Mar 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Worshiped Mother Durga and gave away the girls
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

रामनवमी पर्व पर देवी मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
कर्णप्रयाग। रामनवमी पर्व पर देवी मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने मां नवदुर्गा की पूजा की और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। श्रीराजराजेश्वरी चंडिका मंदिर सिमली में महिलाओं ने मांं चंडिका के दर्शन और भजन-कीर्तन कर देवी की स्तुति की। नगर में उमा माहेश्वर आश्रम ट्रस्ट की ओर से 150 कन्याओं को जिमाया गया और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में दिल्ली, यूपी, राजस्थान से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। आश्रम के महंत श्री ऐश्वर्य नाथ महाराज ने बताया कि नौ दिनों तक देवी की उपासना की गई। वहीं नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपने घरों में नवदुर्गा के स्वरूप में कन्याओं की पूजा-अर्चना कर विभिन्न प्रकार के भोग लगाए और वस्त्र-आभूषण अर्पित कर कुशलता की कामना की। संवाद


फोटो
देवनृत्य का आयोजन
देवाल। ब्लॉक के तलौर गांव में आयोजित दो दिवसीय अनुष्ठान हवन, मंत्रोच्चार और मां दुर्गा आरती के साथ संपन्न हुआ। अनुष्ठान के समापन पर देवनृत्य का आयोजन हुआ। तलौर गांव के देवी मंदिर में आयोजित अनुष्ठान में हवन, आरती व देवनृत्य का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रधान जानकी देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू, पूर्व प्रधान कमला देवी, डॉ दर्शन मेहरा, बलबीर सिंह, कुंवर सिंह, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र रावत आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed