{"_id":"69ca4945fe79cc9216089f67","slug":"video-pokhri-congress-gears-up-for-2027-elections-honors-party-workers-and-assigns-responsibilities-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pokhri: कांग्रेस ने 2027 चुनाव के लिए कसी कमर, कार्यकर्ताओं का सम्मान कर सौपी जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pokhri: कांग्रेस ने 2027 चुनाव के लिए कसी कमर, कार्यकर्ताओं का सम्मान कर सौपी जिम्मेदारियां
आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया। बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक बुटोला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है, जबकि कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। जनता मौजूदा सरकार से त्रस्त है और 2027 में बदलाव का मन बना चुकी है।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। भाजपा के कई पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता पार्टी के संपर्क में हैं और जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से बूथ स्तर पर जुटकर संगठन को मजबूत करें और चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से लग जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।