{"_id":"69ca56099bf9200ded0a9095","slug":"road-improvement-work-begins-in-auli-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-117858-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: औली में सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: औली में सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 30 Mar 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
ज्योतिर्मठ। औली में मुख्य सड़क से गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउस तक जाने वाली सड़क वर्षों से बदहाल बनी हुई थी। अब निगम ने इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
औली में मुख्य सड़क से जीएमवीएन गेस्ट हाउस तक करीब 600 मीटर की लंबी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। अब निगम ने इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। जीएमवीएन औली के प्रबंधक प्रदीप शाह ने बताया कि निगम को सड़क की मरम्मत के लिए 40 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। जल्द सड़क सुधारीकरण का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। संवाद
Trending Videos