सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ramlila concludes with the coronation

Chamoli News: राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 30 Mar 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
Ramlila concludes with the coronation
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

ज्योतिर्मठ। नगर में चल रही रामलीला का भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। इस दौरान भगवान राम की नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने से पूर्व हर साल नगर में रामलीला का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत नृसिंह नवदुर्गा सेवा समिति की ओर से रामलीला का आयोजन किया गया। रामलीला में भगवान राम रावण का वध करने के बाद अयोध्या लौटे तो उनका राज्याभिषेक किया गया। इससे पहले इंटर कॉलेज से मुख्य बाजार तक रामपरिवार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान रोहन उनियाल ने राम, अनिरुद्ध उनियाल ने सीता, अंकुश रतूड़ी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया। वहीं कृष्णा थपलियाल ने भरत, हर्षित कपरुवाण ने सुमंत, प्रेम भट्ट ने रावण के पात्र में नजर आए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भुवन चंद्र उनियाल, उपाध्यक्ष महिमानंद उनियाल, सचिव जगदीप मंद्रवाल, कोषाध्यक्ष शशांक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed