{"_id":"69c518e5e4034250ed08ae02","slug":"kaleshwar-pumping-scheme-will-soon-provide-water-supply-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-122292-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कालेश्वर पंपिंग योजना से जल्द होगी पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कालेश्वर पंपिंग योजना से जल्द होगी पानी की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 26 Mar 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- कालेश्वर लिफ्ट पंपिंग लाइन को किया जा रहा है शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर की आधी से अधिक आबादी को पानी मुहैया कराने वाली कालेश्वर लिफ्ट पंपिंग योजना का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। लगभग दो सप्ताह में काम पूरा होने के बाद लाइन पर पानी की टेस्टिंग की जाएगी जिसके बाद फिर से पंपिंग लाइन पर पानी शुरू हो जाएगा। पंपिंग योजना के फिर से शुरू होने से गर्मी के मौसम में होने वाली दिक्कत से निजात मिल पाएगी।
वर्ष 2015-16 में नगर के शक्तिनगर, राजनगर, आईटीआई, मुख्यबाजार, देवतोली आदि वार्डों को पानी मुहैया कराने के लिए कालेश्वर लिफ्ट पंपिंग योजना का निर्माण किया गया था। करीब डेढ़ किमी लाइन उमट्टा के पास पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन होने से क्षतिग्रस्त हो रही थी। वहीं बीते बरसात में भारी मात्रा में भूस्खलन होने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे में जल संस्थान की ओर से हाईवे के नदी साइड से लाइन बिछाई जा रही है जिसका कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता दिनेश पुरोहित का कहना है कि पंपिंग योजना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर पाइप जोड़ना बाकी है। लगभग दो सप्ताह का समय लग सकता है। टेस्टिंग करने के बाद पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इससे गर्मियों में होने वाली पानी की दिक्कत दूर हो जाएगी।
Trending Videos