{"_id":"57471a7b4f1c1b75626919bb","slug":"anil-ambani-reached-in-badrinath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबानी ने धाम के लिए दी डेढ़ करोड़ की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबानी ने धाम के लिए दी डेढ़ करोड़ की धनराशि
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
Updated Thu, 26 May 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम के दर्शन करने जाते उद्योगपति मुकेश अंबानी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बृहस्पतिवार को अपने पुत्र हरि अनंत अंबानी के साथ बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। अंबानी हेलीकॉप्टर से सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर बदरीनाथ धाम पहुंचे। कार से वे पहले धाम में स्थित कोकिला धीरज भवन पहुंचे। करीब दस मिनट वहां विश्राम करने के बाद वे बदरीनाथ मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
अंबानी ने प्रसाद के साथ भगवान बदरीविशाल को पांच किलो मक्खन और तुलसी की मालाएं भेंट की। करीब आधे घंटे तक अंबानी ने बदरीनाथ की विशेष पूजा की। उन्होंने धाम में पूजा व्यवस्थाओं के लिए एक करोड़ 55 लाख की धनराशि मंदिर समिति को दी है।
विज्ञापन
इसके बाद वे प्रसिद्ध कथावाचक रमेश भाई ओझा के धार्मिक अनुष्ठान में भी पहुंचे। सुबह दस बजकर तीस मिनट पर वे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम के दर्शनों को गए। उनके साथ बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह भी केदारनाथ धाम गए। ब्यूरो
विज्ञापन