फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Army organized a painting competition.

Chamoli News: सेना ने आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता

Sun, 26 Jul 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 26 Jul 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Army organized a painting competition.
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। कारगिल विजय दिवस पर मिलिट्री स्टेशन की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और दंत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय विद्यालय, ज्योति विद्यालय, जीजीआईसी, प्राथमिक विद्यालय, एमजी विद्यालय, रविग्राम और आर्मी प्री-प्राइमरी स्कूल के कुल 192 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। दंत रोग विशेषज्ञ ने बच्चों को दांतों की नियमित सफाई, सही तरीके से ब्रश करने, संतुलित आहार लेने और दांतों को रोगों से बचाने के उपाय बताए। इसके बाद ‘कारगिल विजय दिवस-वीरों को नमन’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई जिसमें विद्यार्थियों ने भारतीय सेना के शौर्य, देशभक्ति और कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को चित्रों के माध्यम से जीवंत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed