फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gas arrived after 45 days; received it after three hours.

Chamoli News: 45 दिन बाद पहुंची गैस, तीन घंटे बाद मिली

Sun, 26 Jul 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 26 Jul 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Gas arrived after 45 days; received it after three hours.
जिलासू। ग्राम पंचायत जिलासू में 45 दिनों के बाद गैस सिलिंडर की गाड़ी पहुंची। गैस वितरण के दौरान उपभोक्ताओं को डीएसी नंबर के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे कई उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने के लिए दो-तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। अभिषेक तिवारी, संतोष तिवारी, विनय कुमार सहित कई लोगों ने गैस एजेंसी से गाड़ी आने की सूचना एक दिन पहले देने की मांग की ताकि लोगों को डीएसी नंबर के लिए परेशान न होना पड़े। काफी इंतजार के बाद 50 उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिले। उन्होंने संबंधित विभाग से डीएसी प्रणाली को सुचारु बनाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन



आदिबदरी में हुई भाजपा की बैठक
आदिबदरी। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर बैठकर संगठनात्मक चर्चा की। साथ ही ग्राम स्तर व बूथ स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की। इससे पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 136 वें एपिसोड को एक साथ सुना। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद बहुगुणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कै. गैंणा सिंह रावत, हिमेंद्र कुंवर, मंडल महामंत्री नारायण सिंह नेगी, विजय चमोला, गंगा सिंह रावत, मुकेश खंडूरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed