{"_id":"69bd3af19b1f4041e30a75ca","slug":"awareness-was-created-about-ganga-cleanliness-by-organizing-a-rally-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117688-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रैली निकालकर गंगा स्वच्छता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रैली निकालकर गंगा स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 20 Mar 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की नमामि गंगे इकाई की ओर से शुक्रवार को स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने नारों व पोस्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. अमित कुमार जायसवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गोपेश्वर बाजार होते हुए वैतरणी पहुंची और वहां आसपास फैले कूड़े को स्वयंसेवियों ने एकत्रित किया। इस दौरान नमामि गंगे कार्यक्रम संयोजिका डॉ. विधि ढौंडियाल, एनसीसी प्रभारी डॉ. ललित मोहन तिवारी, एनएसएस प्रभारी डॉ. दर्शन सिंह नेगी, डॉ. दिनेश चंद्र, डॉ. चंदा, डॉ. जोगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos