सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sainik School should be established soon in Jakhali of Rudraprayag district.

Chamoli News: रुद्रप्रयाग जिले के जखाेली में सैनिक स्कूल की जल्द हो स्थापना

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 24 Mar 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
Sainik School should be established soon in Jakhali of Rudraprayag district.
विज्ञापन
गोपेश्वर। बहुगुणा विचार मंंच ने रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली में स्वीकृत सैनिक स्कूल के जल्द संचालन शुरू करने की पैरवी की। मंच के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी से सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए सरकार पर दबाव बनाने की मांग की।
Trending Videos

बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल/कुमाऊं संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी ने कहा कि वर्ष 2015 में केंद्र व उत्तराखंड सरकार ने संयुक्त रूप से जखोली क्षेत्र के दिग्धार बड़मा में सैनिक स्कूल स्थापित करने को हरी झंडी दी थी। मगर भूमि समतलीकरण के बाद कार्यदायी संस्था ने काम छोड़ दिया। तब से स्कूल का निर्माण ठप पड़ा है। हरीश पुजारी ने कहा कि यदि यहां सैनिक स्कूल स्थापित हो जाता है तो पहाड़ के बच्चों को भी एनडीए और आईएमए संस्थान में प्रवेश लेकर भारतीय सेना के तीनों अंगों के अधिकारी बन सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed