सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Diploma engineers demonstrated in the tehsil

Chamoli News: डिप्लोमा इंजीनियर्स ने तहसील में किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 24 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Diploma engineers demonstrated in the tehsil
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

कार्य बहिष्कार जारी, 27 सूत्री मांगों के लिए धरने पर बैठे

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/पोखरी। कनिष्ठ अभियंताओं को 2006 से 4600 का ग्रेड पे देने, पूरी सेवाकाल में पात्रता के अनुसार कम से कम तीन प्रोन्नति देने, एनपीएस या ओपीएस की जगह पुरानी पेंशन देने समेत 27 सूत्री मांगों के लिए डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। जिला मुख्यालय के साथ ही तहसील स्तर पर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द मांगों पर उचित कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को दूसरे दिन सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स जिला मुख्यालय में लोनिवि के निरीक्षण भवन परिसर में धरने पर बैठे। हड़ताल से वित्तीय वर्ष के आखिरी दिनों में विभागों में कार्यों को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान अंकित बिष्ट, शालिनी रावत, उत्तम सिंह, राजेश कुमार, मनोज सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, सोनम पंवार, अंजली डंगवाल, वंदना, वंदना सहित अन्य इंजीनियर मौजूद रहे। वहीं पोखरी में लोनिवि कार्यालय परिसर में धरना दिया गया। इस दौरान सहायक अभियंता ज्योति सिंह रावत, शुभम मलेठा, अंकित पंवार, अमित पंवार और सुनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हड़ताल से विभागों में ठप रहा काम
कर्णप्रयाग। 27 सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण विभागों में भी अधिकतर कार्य ठप रहा। मंगलवार को लोनिवि विश्राम गृह में धरने पर बैठे शाखा अध्यक्ष विपिन नौटियाल ने कहा कि मांगों को लेकर वे कई समय से आंदोलन कर रहे हैं। पूर्व में शाखा, जिला और प्रदेश स्तर पर भी महासंघ की ओर से आंदोलन किया गया था बावजूद उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। ऐसे में अब महासंघ ने कड़ा रुख अपना लिया है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर राजेश कुमार, विनोद बड़ोनी, अंबिका चौहान, रिया नेगी, उमेश नेगी, कुलदीप रावत, दीपा नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed