सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Water line tied to tyre tube

Chamoli News: टायरों के ट्यूब से बंधी पेयजल लाइन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 24 Mar 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
Water line tied to tyre tube
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos




आदिबदरी। तहसील के कई गांवों को पेयजल आपूर्ति कराने वाली आदिबदरी तलगढ़ पेयजल योजना के पाइप कई स्थानों पर लीक हैं। जल संस्थान की ओर से पाइप लाइनों को रबड़ के टायरों की ट्यूब से बांधा गया है लेकिन फिर भी लाइनों से लगातार पानी बह रहा है। ग्रामीणों का कहना कि नलों से लीकेज हो रहा पानी जमीन में जा रहा है। ऐसे में भविष्य में भू-धंसाव की समस्या बन सकती है। उन्होंने जल्द जल संस्थान से क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक कराने की मांग की।

डेढ़ दशक पूर्व आदिबदरी, पीपलचट्टी और बौली के 500 उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने के लिए योजना का निर्माण किया गया था लेकिन नियमित लाइन का रखरखाव न होने के कारण पेयजल लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। स्थानीय मनोज कुमार ने बताया कि नलों को बंदर, लंगूर आदि जानवर क्षतिग्रस्त कर रहे हैं जिससे कई बार पेयजल आपूर्ति ठप हो जा रही है। उन्होंने जल संस्थान से जल्द पेयजल लाइन की मरम्मत कराने की मांग की। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता अभिषेक कपटियाल ने कहा कि जल्द लाइन को ठीक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed