फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ban imposed on polythene at Gauchar Fair.

Chamoli News: गौचर मेले में पॉलिथीन पर लगे रोक

Fri, 18 Sep 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 18 Sep 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Ban imposed on polythene at Gauchar Fair.
फोटो
विज्ञापन

74वें गौचर मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
सरकारी स्टॉलों से स्थानीय लोगों को लाभ मिलने समेत कई सुझाव दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। 74वें गौचर मेले को भव्य बनाने के लिए शुक्रवार को पहली बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने पॉलिथीन पर रोक लगाने और सरकारी स्टॉलों से लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने जैसे कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मेले की प्रक्रियाओं में पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए।

राइंका के सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार वर्चुअल जुड़े। मेलाधिकारी अलकेश नौडियाल ने पिछले मेले का आय-व्यय ब्योरा प्रस्तुत किया। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने दुकानों के दामों में रियायत और स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही। उद्यमी हरिकृष्ण भट्ट ने लाभार्थियों की सूची बनाने का सुझाव दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता भुवन नौटियाल ने मेले की स्मारिका के प्रकाशन पर जोर दिया। लोक कलाकार जीतेंद्र कुमार ने स्थानीय कलाकारों का मानदेय बढ़ाने की मांग की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्टॉलों का लाभ लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही सरकारी विभागों के स्टॉलों से लोगों को अधिकतम योजनाओं का लाभ मिले यह भी एक प्रमुख सुझाव दिया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, सभासद गौरव कपूर, पूनम रावत, विनीत रावत, थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल, अर्जुन रावत, हर्ष थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed