फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Better Facilities Sought for Pilgrims on Rudranath Yatra Route

Chamoli News: रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुविधाएं

Mon, 22 Jun 2026 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 22 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Better Facilities Sought for Pilgrims on Rudranath Yatra Route
गोपेश्वर। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा दी जाए। ग्राम पंचायत ग्वाड़ की ग्राम प्रधान गीता देवी ने जिला पंचायत विकास अधिकारी को इस संबंध में ग्राम पंचायत की ओर से पारित प्रस्ताव को सौंपा। ग्रामीणों ने यात्रा मार्ग पर शौचालय की पर्याप्त सुविधा दिए जाने, दिशा-सूचक साइन बोर्ड स्थापित करने और रुद्रनाथ का प्रवेश द्वार स्थापित करने की मांग उठाई। ग्राम प्रधान ने कहा कि प्रतिवर्ष रुद्रनाथ यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त सुविधा न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई जगहों पर आस्था पथ जर्जर हालत में पड़ा है। उसकी मरम्मत की जाए। रुद्रनाथ में वन विभाग की ओर से स्थापित किए गए शौचालयों की नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed