सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bleaching powder is killing fish in the Atagad River.

Chamoli News: आटागाड़ नदी में ब्लीचिंग पाउडर से मर रहीं मछलियां

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 01 May 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Bleaching powder is killing fish in the Atagad River.
विज्ञापन
नंदासैंण। जसपुर-उज्ज्वलपुर मार्ग के आटागाड़ और जसपुर व आसपास की नदियों में बड़ी संख्या में मृत मछलियां मिल रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मछुआरे मछली पकड़ने के लिए भारी मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग कर रहे हैं जिससे पानी प्रदूषित हो रहा है और जलीय जीवों को नुकसान पहुंच रहा है।
Trending Videos


संदीप बहुगुणा, दिनेश चंद्र, भगवती प्रसाद, हरीश चंद्र ने कहा कि ब्लीचिंग पाउडर जलीय जीवों की मृत्यु का कारण बनता है। यह जल स्रोतों की गुणवत्ता बिगाड़कर मानव स्वास्थ्य को भी हानि पहुंचा सकता है। उन्होंने नदियों और गदेरों में ब्लीचिंग पाउडर डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर धनपुर रेंज के रेंजर एनके नेगी ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के कर्मचारियों की गश्त बढ़ाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed