सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A kilometer long traffic jam occurred between Jyotirmath and Marwari, leaving travel vehicles stranded for two hours.

Chamoli News: ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच लगा एक किमी जाम, दो घंटे फंसे रहे यात्रा वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 01 May 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
A kilometer long traffic jam occurred between Jyotirmath and Marwari, leaving travel vehicles stranded for two hours.
बदरीनाथ हाईवे पर कमदी गांव के समीप टेंपो वाहन खराब होने से लगा यात्रा वाहनों का जाम। संवाद
विज्ञापन
फोटो

बदरीनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर आ रहा टेंपो खराब होने से बनी स्थिति
बारिश के बीच ही वाहनों में हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे श्रद्धालु
पुलिस अधिकारियों ने कहा-बीआरओ ने हाईवे पर चट्टानी भाग से नहीं हटाए पत्थर
संवाद न्यूज एजेंसी-
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ हाईवे पर ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच कमद गांव के पास एक टेंपो ट्रेवलर के खराब होने से करीब दो घंटे तक यात्रा वाहन फंसे रहे। इस दौरान क्षेत्र में बारिश भी हो गई। तीर्थयात्रियों ने अपने वाहनों में बैठकर ही हाईवे खुलने का इंतजार किया। शाम छह बजे हाईवे खुलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि वाहनों की लंबी लाइन और संकरी सड़क होने के कारण देर शाम तक भी यहां वाहनों की आवाजाही सामान्य नहीं हो पाई थी।
शुक्रवार को शाम करीब चार बजे कमद गांव के समीप तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ से लेकर आ रहा एक टेंपो ट्रेवलर अचानक हाईवे पर ही खराब हो गया जिससे हाईवे के दोनों ओर जाम लग गया। देखते ही देखते करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। जहां टेंपो खराब हुआ वहां हाईवे बेहद संकरा और चट्टानी भाग है। शाम पांच बजे मौके पर ज्योतिर्मठ से पुलिस टीम पहुंची और टेंपो को हाईवे से किनारे किया गया। इसके बाद वाहनों को एक-एक कर गंतव्य को भेजा गया। शाम छह बजे तक जाम में फंसे वाहनों को पूरी तहर से निकाला जा सका। थाना प्रभारी देवेंद्र रावत का कहना है कि इस क्षेत्र में चट्टान पर कई पत्थर लटक रहे हैं। बीआरओ के अधिकारियों को पत्थरों को हटाने और सड़क चौड़ीकरण के लिए कहा गया मगर अभी तक हाईवे तंग हालत में है जिससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों को एक-एक कर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed