{"_id":"6a37d693352e36a1600ede50","slug":"traders-demand-resumption-of-auli-ropeway-operations-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-119292-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: व्यापारियों ने औली रोपवे के संचालन की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: व्यापारियों ने औली रोपवे के संचालन की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- रोपवे बंद होने से तीन साल में पर्यटन कारोबार को लाखों का नुकसान
कारोबारियों को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान
व्यापारियों ने औली रोपवे के संचालन की उठाई मांग
ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ-औली रोपवे का संचालन पिछले तीन वर्षों से बंद होने के कारण औली के पर्यटन कारोबार पर गहरा असर पड़ रहा है। पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि रोपवे बंद होने से पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई है जिससे होटल, टेंट, रेस्टोरेंट और अन्य पर्यटन गतिविधियों से जुड़े कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। व्यवसायियों ने रोपवे का संचालन शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।
वर्ष 2023 में ज्योतिर्मठ भू-धंसाव के दौरान औली रोपवे भी प्रभावित हुआ था। सुरक्षा कारणों को देखते हुए प्रशासन ने इसका संचालन बंद कर दिया था। इसके बाद से रोपवे की बहाली के लिए कई स्तर पर सर्वे और चर्चाएं हुईं लेकिन अब तक संचालन शुरू नहीं हो पाया है। पर्यटन व्यवसायी अजय भट्ट का कहना है कि रोपवे से बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंचते थे जिससे स्थानीय कारोबारियों को अच्छी आय होती थी। रोपवे बंद होने के बाद पर्यटकों की संख्या बेहद कम हो गई है। नागेंद्र सकलानी ने कहा कि रोपवे संचालित रहने पर गर्मियों और सर्दियों में पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती थी लेकिन अब व्यवसायियों को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। होटल एसोसिएशन औली के अध्यक्ष अंति प्रकाश शाह ने बताया कि रोपवे बंद होने की स्थिति में पर्यटन गतिविधियां भी लगभग ठप हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन को इससे अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। व्यापारी वैभव सकलानी ने कहा कि रोपवे बंद होने से क्षेत्र में पर्यटकों की चहल-पहल समाप्त हो गई है, जिससे स्थानीय रोजगार और कारोबार दोनों प्रभावित हुए हैं।