सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   International Yoga Day Celebrated in Chamoli with the Theme 'Yoga for Healthy Aging

Chamoli News: स्वस्थ आयु के लिए योग थीम के साथ चमोली में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 21 Jun 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day Celebrated in Chamoli with the Theme 'Yoga for Healthy Aging
विज्ञापन
स्वस्थ आयु के लिए योग थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

हिमालय की तलहटी से लेकर मठ-मंदिरों में आयोजित हुए योग शिविर
गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया सम्मानित
गोपेश्वर। चमोली जिले में स्वस्थ आयु के लिए योग थीम के साथ 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। गोपेश्वर पुलिस मैदान में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। सुबह 6:45 से आठ बजे तक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि स्वस्थ जीवन ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास करना चाहिए। योग प्रशिक्षक रघुवीर सिंह बर्त्वाल ने सामूहिक योगाभ्यास के तहत प्राणायाम, विभिन्न आसनों व ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान 83 वर्षीय भूतपूर्व सैनिक मोहन सिंह गड़िया को वर्षों से नियमित योगाभ्यास कर समाज के अन्य लोगों को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया। बदरीनाथ धाम परिसर, आईटीबीपी मैदान गौचर सहित विभिन्न ब्लॉक, विद्यालय और संस्थानों में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर नपा अध्यक्ष संदीप रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, दर्जाधारी हरक सिंह नेगी, उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
इंसेट-
फोटो-
नंदानगर महाविद्यालय में शिक्षकों के साथ स्थानीय लोगों ने किया योगाभ्यास
नंदानगर। शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास और नशा मुक्त अभियान आयोजित कियाा गया। प्राचार्य प्रो. विद्या शंकर शर्मा के निर्देशन में महाविद्यालय की योग प्रशिक्षक नीलम ने शिक्षक, कार्मिक और स्थानीय लोगों को योगाभ्यास करवाया और 21 सरल योगासनों के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-
हिमालय की तलहटी से लेकर बदरीनाथ धाम तक आयोजित हुए योग शिविर
ज्योतिर्मठ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बदरीनाथ धाम सहित ज्योतिर्मठ और तपोवन में योग शिविर आयोजित किए गए। बदरीनाथ में नगर पंचायत, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस प्रशासन, पंडा समाज और तीर्थ पुरोहितों ने संयुक्त रुप से योगाभ्यास किया। स्वामी रामदास के साथ दस देशों से पहुंचे विदेशी श्रद्धालुओं ने भी नीलकंठ पर्वत की तलहटी में चरणपादुका में योग किया। ज्योतिर्मठ में महाविद्यालय के छात्रों के साथ ही तपोवन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के डॉ. कैलाश चंद्र ने योगाभ्यास किया। औली में आईटीबीपी स्कीइंग संस्थान के जवानों ने 13780 फीट की ऊंचाई पर योगाभ्यास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed